फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पीएसी के हवाले संवेदनशील बूथ, नेपाल सीमा पर सघन तलाशी

Wed, 03 May 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के मेवालाल पुलिस चौकी के पास बुधवार को वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर सिविल पुलिस के अतिरिक्त पीएसी तैनात कर दी गई है। साथ ही नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। यहां पर वाहनों व आने-जाने वालों की सघन तलाशी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने बताया कि हरएक बूथ पर मानक से अधिक फोर्स की तैनाती की गई है। स्थानीय पुलिस बल के अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बलों के साथ मार्च किया जा रहा है। गैर जिलों से 200 पुलिस कर्मी आ गए हैँ। इन्हें अलग-अलग प्वाइंट पर लगाया गया है। पूरे जिले को सात जोन व 16 सेक्टर में बांटा गया है। हरएक जोनल व सेक्टर के साथ पुलिस की टीम लगाई गई है। थाना प्रभारी को मोबाइल पर रहने को कहा गया है। संवेदनशील बूथों की मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
नेपाल सीमा पर नंदमहरा, जरवा, बघेलखंड, बनकटवा हरैया, त्रिलोकपुर पचपेड़वा, गिद्घहवा गांव, चंदनपुर के पास बैरियर लगाया गया है। यहां पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। हर आने जाने वाले वाहनों की जांच करने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त जिले के भीतर 13 बैरियर बनाए गए हैं। यहां पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

वाहन की रहेगी अनुमति
एसपी ने बताया कि वाहन मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में नहीं जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त वाहन संचालन पर कोई रोक नहीं है। दावा किया कि मतदान को लेकर तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें