फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विश्वविद्यालय निर्माण के लिए सीएम को भेजे पोस्टकार्ड

Tue, 18 Apr 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर लगातार पोस्टकार्ड व हस्ताक्षर अभियान चलाया रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठन व प्रतिष्ठानों के साथ स्कूली बच्चे भी मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं। गैसड़ी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुड़वा में मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया जन कल्याण सेवा संस्थान की तरफ से पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। स्कूली बच्चों ने बलरामपुर में राजकीय विश्वविद्यालय निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखकर भेजे।
विज्ञापन



संस्थान के प्रबंधक रामपाल यादव ने बताया कि जब तक बलरामपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना का आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक पोस्टकार्ड व हस्ताक्षर अभियान जारी रहेगा। बलरामपुर के शैक्षिक विकास के लिए जिले में विश्वविद्यालय का निर्माण होना जरूरी है।

समाज सेवी सर्वेश सिंह ने बताया कि बलरामपुर में विश्वविद्यालय निर्माण के लिए जमीन की तलाश तेज हो गई है। बीते दिनों मंडलायुक्त व डीएम ने जमीन को लेकर कई स्थानों पर निरीक्षण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान इम्तियाज अहमद, चंद्र प्रकाश यादव, रजनीश कुमार मिश्रा, शिव कुमार तिवारी, सत्य प्रकाश ओझा, रोशन लाल यादव व शिवकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें