फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से दिसंबर में होंगी सेमेस्टर की परीक्षाएं

विज्ञापन
बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद कुलपति व अन्य ।-स्रोत: विश्वव
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को परीक्षा समिति की पहली बैठक कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी परीक्षाओं की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई और कई अहम फैसले लिए गए। तय हुआ कि देवीपाटन मंडल के 171 महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षा (सत्र 2025-26) का आयोजन दिसंबर 2025 से होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं समयबद्ध व नकलविहीन कराई जाएंगी। बैठक में कुलसचिव परमानंद सिंह के स्वागत भाषण व एजेंडा प्रस्तुति से हुई। इसके बाद समिति के सदस्य प्रो. बीपी सिंह, प्रो. धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, प्रो. आरके पांडेय और प्रो. जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने अपने विचार रखे। तय हुआ कि सभी परीक्षाएं पूरी तरह लिखित रूप में कराई जाएंगी।
प्रश्नपत्र का प्रारूप डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अनुरूप तय किया गया। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक (तीन घंटे) रहेगा। परीक्षा केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, निरीक्षक, परीक्षक और लिपिकों के पारिश्रमिक एवं मानदेय का निर्धारण किया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि नोडल परीक्षा केंद्र संबंधित महाविद्यालय से अधिकतम 50 किलोमीटर की दूरी पर बनाए जाएंगे, ताकि छात्रों को अधिक परेशानी न हो। साथ ही नकल पर अंकुश लगाने और परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष फ्लाइंग स्क्वाड गठित किया जाएगा। मीडिया प्रभारी डॉ. उपेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है और नकलविहीन, निष्पक्ष व सुचारू परीक्षा कराना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें