फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बेटियों के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को सेंट जेवियर्स स्कूल में मिशन साहसी अभियान का आयोजन किया। इसमें बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीओ ट्रैफिक ज्योति श्री ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं व छात्राओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार के साथ ही सामाजिक व स्वयंसेवी संगठन भी जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। सरकार की ओर से मिशन शक्ति और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि रेखा ठाकुर ने कहा कि छात्राओं को स्वावलंबी और साहसी बनाने के लिए मिशन साहसी अभियान सार्थक सिद्ध होता है। कार्यक्रम में प्रशिक्षक दीपाली को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन रिजवाना अख्तर ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह, प्रांत सह संयोजक कुशाग्र, जिला सहसंयोजक गौरव द्विवेदी, नगर मंत्री हिमांशु, शिवम, अभिनव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें