फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बेटियों को दी साइबर फ्राॅड व सेल्फ डिफेंस की जानकारी

Sat, 10 Jun 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को एंटी रोमियो टीम ने जिले के प्रमुख चौराहों पर बेटियों को साइबर फ्राॅड से बचाव एवं सेल्फ डिफेंस के बारेे में जागरूक किया।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वाड टीम, महिला बीट पुलिस अधिकारी तथा नारी सुरक्षा दल द्वारा प्रमुख चौराहों, गांवों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चौपाल लगाकर बेटियों व महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत बेटियों को सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चिकित्सीय सहायता हेतु 108, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर फ्राॅड से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जानकारी देते हुए पंफलेट का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें