बलरामपुर। श्रावण मास के प्रारंभ होने पर बुधवार से जिले में धारा 144 लागू कर दी गई। जिला मजिस्ट्रेट कृष्णा करुणेश ने बताया कि 22 को पहला, 29 को दूसरा, 5 अगस्त को तीसरा तथा 12 अगस्त को चौथा सावन सोमवार मनाया जाएगा।
30 जुलाई को शिवरात्रि का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त कामदा एकादशी, नाग पंचमी व पूर्णिमा के दिन भी स्नान व जलाभिषेक होता है।
चंद्र दर्शन के अनुसार 12 व 13 अगस्त को बकरीद भी है। 15 को रक्षाबंधन 23 को जन्माष्टमी का त्योहार है। इन त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए 17 जुलाई से 30 अगस्त तक पूरे जिले में धारा 144 लागू रहेगी।