फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर अपराधी विकास दुबे की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाला खूंखार अपराधी विकास दुबे की तलाश शुरू की गई है। नेपाल बॉर्डर सहित जिले भर के कोतवाली व थानों में लगातार तलाशी अभियान चलाया गया है। वाहनों व संदिग्धों की सघन तलाशी लेकर ढाई लाख के इनामी अपराधी की खोज की गई। एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवानों ने भी सीमा क्षेत्र के सभी रास्तों पर सघन अभियान चलाया।
विज्ञापन

अपराधी की तलाश में एसएसबी व पुलिस जवान खाक छानते रहे। कोतवाली व थानों के साथ सार्वजनिक स्थलों पर खुंखार अपराधी का फोटो लगाकर सर्च अभियान में आम जनमानस से सहयोग की अपील की गई है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बुधवार को बताया कि ढाई लाख रुपये के इनामी अपराधी विकास दुबे की तलाश के लिए जिले के सभी 14 कोतवाली व थानों के पुलिस अफसरों व कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एसपी के निर्देश पर पुलिस अफसरों व कर्मियों ने विकास दुबे की तलाश शुरू कर दी है। एसपी के निर्देशन व एएसपी अरविंद मिश्र के पर्यवेक्षण में जिले से लगने वाले सीमाओं गोंडा, श्रावस्ती, सिद्घार्थनगर व अंतरराष्ट्रीय भारत-नेपाल के सभी प्रमुख रास्तों पर पुलिस अफसरों व कर्मियों ने सघन तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

वाहनों व संदिग्धों की गहन चेकिंग करके इनामी अपराधी की तलाश की गई। चारों सर्किल के सीओ ने भी टीमों के साथ मिलकर विकास की तलाश की। सीओ सिटी आरआर सिंह, सीओ सदर प्रेम कुमार थापा, सीओ उतरौला मनोज कुमार यादव व सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद ने अभियान चलाया। जिले के सभी कोतवाली व थानों के साथ सार्वजनिक स्थलों पर विकास दुबे की फोटो लगाई गई है।
डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी ने एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के कमांडेंट से वार्ता करके भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी। डीएम व एसपी ने बताया कि शासन के निर्देश पर दोनों एसएसबी के कमांडेंट से सर्च अभियान में सहयोग मांगा गया है। एसएसबी जवानों ने सीमा क्षेत्र के सभी सार्वजनिक रास्तों पर 24 घंटे सर्च अभियान चलाया। अपराधी के नेपाल भागने की आशंका को लेकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें