फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एसएसबी 50वीं मुख्यालय के लिए जमीन की तलाश

Sat, 27 Dec 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर में ​स्थित एसएसबी 50वीं मुख्यालय।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 50वीं वाहिनी मुख्यालय के निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। शहर से सटे विशुनापुर गांव में एसएसबी मुख्यालय का निर्माण होना है। एसएसबी को 188.40 बीघे जमीन मिल चुकी है, 61.60 बीघे जमीन अभी कम है। इसके चलते मुख्यालय निर्माण का खाका तैयार करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


एसएसबी 9वीं वाहिनी मुख्यालय परिसर में ही अभी तक 50वीं वाहिनी का भी कार्यालय संचालित होता है। 50वीं वाहिनी के मुख्यालय का निर्माण कराने के लिए बलरामपुर शहर से सटे विशुनापुर गांव में ही 188.40 बीघे जमीन अधिग्रहीत कर ली गई है। मानक से जमीन कम होने के कारण मुख्यालय का निर्माण शुरू कराने में परेशानी हो रही है। एसएसबी अधिकारियों ने अब 61.60 बीघे जमीन मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। उप कमांडेंट/शिविरपाल 50वीं वाहिनी सशसत्र सीमा बल विकास सिंह ने बाकी जमीन मुहैया कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। बाकी बची जमीन मिलने के बाद ही मुख्यालय का निर्माण शुरू हो सकेगा। (संवाद)
तीन चौकियों का निर्माण भी अटका

नेपाल सीमा के पास एसएसबी 50वीं वाहिनी की तीन चौकियों का भी निर्माण होना है। इसमें तीनों चौकियों के लिए 25 बीघे जमीन मिल चुकी है, अभी 35 बीघे जमीन की आवश्यकता है। नेपाल से सटे त्रिलोकपुर में सीमा चौकी निर्माण के लिए 12.50 बीघे जमीन अधिग्रहीत की गई है, जबकि 7.5 बीघे जमीन खरीदनी है। इसी तरह से मजगवां चौकी निर्माण के लिए 6.25 बीघे जमीन मिल चुकी है, जबकि 13.75 बीघे जमीन की आवश्यकता है। नेपाल सीमा पर स्थित बलभेरिया में चौकी का निर्माण कराने के लिए 6.25 बीघे जमीन मिल चुकी है, जबकि 13.75 बीघे जमीन खरीदने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


सदर व तुलसीपुर एसडीएम को भेजा गया पत्र

ग्राम विशुनापुर में एसएसबी 50वीं वाहिनी मुख्यालय के निर्माण में जमीन की कमी पूरा कराने के लिए सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्त को निर्देश दिया गया है। त्रिलोकपुर, मजगवां व बलभेरिया में सीमा चौकी निर्माण के लिए जमीन की कमी को पूरा कराने के लिए तुलसीपुर एसडीएम राकेश कुमार जयंत को निर्देश दिया गया है। जल्द ही जमीन मुहैया करा दी जाएगी।
विज्ञापन


-ज्योति राय, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें