फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना मान्यता के संचालित मिला विद्यालय, डीआईओएस ने कराया बंद

Tue, 11 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मंगलवार को रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र का निरीक्षण किया। लक्ष्मनपुर भेरवा में बिना मान्यता के जेडीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल संचालित मिला। यहां हाई स्कूल तक के बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। निरीक्षण में स्कूल प्रशासन मान्यता संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। डीआईओएस ने विद्यालय को तत्काल बंद कराते हुए प्रबंधक व प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर अभिलेख प्रस्तुत न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम सुबह 11.45 बजे जेडीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां कक्षा एक से दसवीं तक की कक्षाएं संचालित मिलीं। बच्चों को शिक्षक पढ़ा रहे थे। बच्चे बाकायदा ड्रेस में बैठे थे। पूछताछ में बच्चों ने डीआईओएस को बताया कि विद्यालय प्रबंधन ने कक्षा नौ के बच्चों का पंजीकरण कन्हैया लाल वर्मा इंटर कॉलेज नयानगर में कराया है और कक्षाएं यहां चलती हैं।
डीआईओएस ने शिक्षकों से भी पूछताछ की। विद्यालय के प्रबंधक हरीश सिंह से मान्यता संबंधी अभिलेख मांगे लेकिन वह नहीं दिखा पाया। डीआईओएस ने विद्यालय को तत्काल बंद करने का आदेश प्रबंधक को दिया। उन्होंने बताया कि नोटिस जारी कर प्रबंधक को एक सप्ताह के भीतर अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। अभिलेख न मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें