फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डीएम के निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ का रोका वेतन

Thu, 01 Oct 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुकुरभुकवा का औचक निरीक्षण किया। सुबह विद्यालय बंद मिला। मौके पर कोई शिक्षक, शिक्षिका या शिक्षामित्र उपस्थित नहीं था। डीएम के निर्देश पर प्रधानाध्यापक समेत सभी कर्मचारियों का वेतन और मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन


बीएसए विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम सुबह करीब 8:15 बजे विद्यालय पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय पूरी तरह बंद पाया गया। प्रधानाध्यापक समेत पूरा स्टाफ अनुपस्थित था। डीएम ने विद्यालय का बंद मिलना शासकीय आदेशों की अवहेलना, राजकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता माना है।
डीएम के निर्देश पर प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षामित्रों का वेतन/मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। सभी से अपने पक्ष में साक्ष्यों सहित तीन दिन के भीतर बीएसए कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर को विद्यालय के अभिलेखों की जांच कर पिछले दिनों की उपस्थिति और विद्यालय संचालन की स्थिति की रिपोर्ट दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें