फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: योजनाओं से स्कूलों में बढ़ा थारू बच्चों का नामांकन

विज्ञापन
लखनऊ में डायट प्रवक्ता त्रिपुरारी को दिया जा रहा प्रश​स्ति पत्र।-स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में रसायन विज्ञान विषय के प्रवक्ता डाॅ. त्रिपुरारी पूजन को थारू विद्यार्थियों की शिक्षा पर शोध करने पर राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के निदेशक गणेश कुमार राज ने डायट प्रवक्ता को प्रशस्ति पत्र व शोध संगम की प्रति देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

डाॅयट प्रवक्ता डॉ. त्रिपुरारी पूजन ने बताया कि उन्होंने थारू जनजाति की शिक्षा के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित योजना का प्रभाव - बलरामपुर जिले का एक खोजपूर्ण अध्ययन विषय पर शोध किया है। शोध पत्र में बलरामपुर जिले के थारू बहुल क्षेत्र गैसड़ी एवं पचपेड़वा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की शिक्षा पर सरकारी योजनाओं से पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करने का प्रयास किया गया है। इसमें गैसड़ी एवं पचपेड़वा ब्लॉक के थारू बहुल 35 परिषदीय विद्यालयों व 15 गांवों का चयन किया गया है।
थारू बहुल परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों के सत्रवार नामांकन की स्थिति व इसके विभिन्न स्वरूप और थारू बहुल शिक्षा क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक एवं व्यवसायिक स्तर पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन भी किया गया है। शोध विश्लेषण के बाद यह पता लगा कि बलरामपुर जिले के थारू बहुल परिषदीय विद्यालय विशेषकर गैसड़ी एवं पचपेड़वा ब्लॉक के थारू विद्यार्थियों का नामांकन, शैक्षिक स्तर पर सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिससे नामांकन स्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। डाॅ. त्रिपुरारी पूजन को राज्यस्तर पर सम्मानित होने पर प्रभारी डायट प्राचार्य मृदुला आनंद, प्रवक्ता गोविंद कुमार व पवन कुमार वर्मा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें