चमरूपुर में सौभाग्य योजना का शुभारंभ करते विधायक पल्टूराम व अन्य। स्रोत: विभाग
बलरामपुर। सौभाग्य योजना के फेज-थ्री का शुभारंभ सोमवार को हुआ। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अड़ार पाकड़ के मजरा चमरूपुर में छूटे हुए घरों और मजरों के विद्युतीकरण का काम शुरू हो गया। यह कार्य आरडीएसएस योजना के तहत कराया जाएगा जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर तक बिजली पहुंचाना है।
विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचानी है। इस योजना से ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार होगा।
ग्रामवासियों ने इस योजना का स्वागत करते हुए कहा कि अब गांव के हर घर में रोशनी आएगी। बच्चों को रात के समय पढ़ाई करने में सहूलियत मिलेगी जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड अजय सिंह, अरविंद तिवारी, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष लता पांडेय, आशीष उपाध्याय, सोनू मिश्रा, कौशलेंद्र शुक्ला, बिंदेश्वरी शुक्ला, चंद्र प्रकाश मिश्रा, पिंटू मिश्रा, बलराम तिवारी, रामजी बाबा, भीष्म नंदन शुक्ला, हनुमान विश्वकर्मा व आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।