फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कर्मचारियों की हड़ताल से टला सरस मेले का आयोजन

Wed, 20 Dec 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बुधवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय सरस मेले का आयोजन टालना पड़ा। इससे मेला आयोजन को लेकर बीते 15 दिनों से चल रही तैयारी पर पानी फिर गया। एनआरएलएम के आंदोलित कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा। इसमें चेताया गया कि जब तक उनकी मांगे पूरी न होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग की तरफ से 20 व 21 दिसंबर को सरस मेले का आयोजन किया था। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी लगने के साथ ही आस पास के जिलों से आने वाले कारोबारियों की दुकानें भी सजनी थी। सीडीओ ने बैठक कर सभी विभागाध्यक्षों को इसके सफल आयोजन की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। इसी बीच एनआरएलएम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार करने से प्रशासन को सरस मेले का आयोजन टालना पड़ा।उपायुक्त स्वत: रोजगार मंजू त्रिवेदी ने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल को देखते हुए मेले का आयोजन टाल देना पड़ा। मेला आयोजन की नई तिथि का निर्धारण शीघ्र किया जाएगा।
एनआरएलएम के कर्मचारियों ने एचआर पालिसी लागू व स्वास्थ्य बीमा योजना आदि का लाभ दिलाने सहित विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य से मिलकर सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में शामिल जिला मिशन प्रबंधक अखिलेश कुमार, अनिल द्विवेदी, विवेक, ब्लॉक मिशन प्रबंधक संतराम, विष्णु मौर्य, व विनय इत्यादि ने बताया कि लगातार मांग के बाद भी कर्मचारियों के मानदेय में अब तक कोई वृद्धि नहीं हुई है। इसी कारण उन्हें विवश होकर नौ वर्ष पुराने मानदेय पर ही काम करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों को स्थानांतरण नीति, ईपीएफ व स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें