फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संवरा बलरामपुर रेलवे स्टेशन, जंक्शन बनने की ओर बढ़े कदम

विज्ञापन
बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। रेलवे स्टेशन बलरामपुर पर सुविधाओं का विस्तार हुआ है। अब जंक्शन बनने की ओर स्टेशन ने अपने कदम बढ़ाए हैं। राजस्थान के बीकानेर शहर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी आधुनिक सुविधाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया, जिसका बलरामपुर रेलवे स्टेशन के सामने बने मंच पर लाइव प्रसारण कराया गया। बलरामपुर रेलवे स्टेशन का 10 करोड़ 78 लाख रुपये से आधुनिक सुविधाओं का विकास किया गया, जिसका लाभ जिले के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्व सांसद दद्दन मिश्र व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने लोकार्पण करके बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुविधाओं की सौगात दी। पूर्व सांसद ने कहा कि जिस कार्य का शुभारंभ कराया था, उसी का लोकार्पण भी किया।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र व सांसद राम शिरोमणि वर्मा के प्रतिनिधि सुनील चौधरी ने कायाकल्प योजना की सराहना की। इस दौरान विद्यालयों के बच्चों व स्काउट गाइड के बच्चों ने रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने शानदार पेंटिंग बनाकर सभी का मन मोहा। जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक आशीष भाटिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अर्जित सिंह, वाणिज्य अधीक्षक अजय शुक्ल, सहायक वाणिज्य प्रबंधक ओंकार नाथ वर्मा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मिर्जा हाशिर बेग व स्टेशन परामर्शदात्री समिति सदस्य नंदलाल तिवारी ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुविधाओं का जिले के लोगों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, सभासद संजय मिश्र, डीपी सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, अन्नय गौरव मिश्रा, डॉ. तुलशीष दुबे, बलरामपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रंजन श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम सोमवंशी, हसन जुनैदी, चंद्रपाल राव व राकेश कुमार सहित शहर के तमाम लोग मौजूद रहे।
जिले के लोगों को मिलेगा लाभ
रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक आशीष भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों के साथ बलरामपुर रेलवे स्टेशन का भी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। बलरामपुर रेलवे स्टेशन का विकास अमृत भारत स्टेशन योजना से किया गया है। अब यात्रियों को बेहतर व आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन को नया लुक देने के साथ ही संरचनात्मक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। स्टेशन पर 4,700 वर्ग मीटर में सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार किया गया है।
भीड़भाड़ वाले समय में यात्रियों को अधिक जगह मिलेगी। 209 वर्ग मीटर क्षेत्र में अत्याधुनिक यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया है। उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय, अलग-अलग महिला व पुरुष प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम व वीआईपी लाउंज शामिल हैं। चार व दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित साइनेज लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से समझ आएंगे। स्टेशन पर आरक्षित व अनारक्षित टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र, पेयजल के लिए नल व वाटर कूलर, साफ-सफाई और आकर्षक फसाड लाइटिंग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें