फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संजय सेतु बंद, दूरी व किराया बढ़ने से यात्री हो रहे परेशान

Thu, 16 Apr 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संजय सेतु से बृहस्पतिवार को वाहनों का अवागमन बंद कर दिया गया। ऐसे में रोडवेज बसों का रूट परिवर्तन कर दिया गया है। नए रूट से लखनऊ-कानपुर पहुंचने में जहां समय ज्यादा लग रहा है, वहीं किराया भी बढ़ गया है। ऐसे में अब यात्री रोडवेज बसों से लखनऊ तक सफर करने से कतरा रहे हैं। वहीं, दिन में ट्रेन न होने के कारण यात्रियों की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो से 18 बसों का संचालन लखनऊ-कानपुर रूट पर किया जा रहा है। इनमें से 10 बसें बलरामपुर से गोंडा होते हुए और आठ बसें बहराइच होते हुए लखनऊ तक जाती हैं। संजय सेतु से वाहनों का आवागमन बंद होने के बाद अब दोनों रूट की बसों का मार्ग बदल दिया गया है। गोंडा से जाने वाली बसें अयोध्या से होकर गुजरेंगी। वहीं, बहराइच की बसें चहलारी घाट से निकलेंगी। दोनों नए रूटों पर 50-60 किलोमीटर दूरी बढ़ने के साथ ही 100-120 रुपये किराये में भी वृद्धि हो गई है। बृहस्पतिवार को रोडवेज परिसर में खड़े शकील, अफरोज व साधना ने बताया कि अयोध्या से लखनऊ जाने में अब दो से ढाई घंटे ज्यादा समय लगेगा। पैसा भी अधिक देना पड़ेगा। अब सुबह इंटरसिटी ट्रेन से ही लखनऊ जाएंगे।
घाघरा घाट तक चलेंगी स्पेशल बसें
बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि बलरामपुर से सीधे लखनऊ जाने वाली बसों का रूट बदल दिया गया है, लेकिन बलरामपुर से घाघरा घाट तक स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से सहालग शुरू हो रही है। शादी-विवाह में शामिल होने के कारण बड़ी संख्या में यात्री निकलेंगे। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए घाघरा घाट पर बलरामपुर डिपो की बसें हॉल्ट करेंगी। वहां से गोंडा-बलरामपुर रूट के यात्रियों के मिलने पर बस रवाना होगी। उन्होंने बताया कि घाट पर बस हॉल्ट करने से यात्री मिलते रहेंगे और निगम की आमदनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें