फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दीपावली से पहले 254440 किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि

Sat, 05 Oct 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग में पंजीकृत हैं 266338 किसान, 11898 का पैसा अटका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। त्योहार से पहले किसानों के खाते में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 18वीं किस्त पहुंच गई है। कृषि विभाग की तरफ से सभी ब्लॉकों में प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किसानों को दिखाया गया। जिले के 254440 किसानों के खाते में पैसा पहुंचने का दावा कृषि विभाग कर रहा है। हालांकि विभाग में 266338 किसान पंजीकृत हैं।
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी की। पीएम ने बटन दबाकर देश के करीब 9.4 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में कुल 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की है। इसी क्रम में जिले के भी 254440 किसानों के खाते में 18वीं किस्त पहुंची है। सभी नौ ब्लॉकों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। जिले के त्योहार से पहले पैसा आने से किसान काफी खुश हैं। सम्मान निधि की 18वीं किस्त का किसान लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसा मिलने से खेती-किसानी को काम होंगे पूरे
ग्राम महाराजगंज के किसान हजारीलाल व धौरारी के संचित राम ने बताया कि इस समय किसानों को पैसे की जरूरत थी। धान में यूरिया डालने का उचित समय है। पैसे के अभाव में किसान मायूस थे। अब सम्मान निधि का पैसा आने से खेती-किसानी के काम आसानी से हो जाएंगे। इसी तरह रेहरा बाजार के किसान राम जियावन व अलगाऊ ने बताया कि त्योहार में हम लोगों को पैसे की जरूरत थी। दो हजार रुपये मिल जाने से खेत व घर के कई काम हो जाएंगे। किसानों ने मोबाइल पर पैसा आने का मैसेज दिखाते हुए खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें