फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: समाधान पोर्टल दूर करेगा बोर्ड परीक्षार्थियों की परेशानी

Sat, 20 Jan 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अंकपत्र तथा प्रमाण पत्र सहित 13 प्रकार की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए अब विद्यार्थियों को बोर्ड कार्यालय का चक्कर काटने की परेशानी नहीं उठाना पड़ेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों को इस समस्या से छुटकारा दिलवाने के लिए ऑनलाइन समाधान पोर्टल की शुरूआत की है। इसके माध्यम से 10वीं व 12वीं के छात्रों की दर्ज समस्याओं का निस्तारण 15 दिन में सुनिश्चित कराया जाएगा। इसका सीधा फायदा जिले के करीब सात लाख विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन

समाधान पोर्टल पर मूल प्रमाण पत्र, डुप्लीकेट प्रमाण पत्र, मूल अंकपत्र, डुप्लीकेट अंकपत्र, संशोधित प्रमाण पत्र, संशोधित अंकपत्र, निरस्त परीक्षाफल, रोके गए परीक्षाफल, अपूर्ण व त्रुटिपूर्ण परीक्षाफल, बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षाफल अपडेट करना, माइग्रेशन प्रमाणपत्र समेत 13 समस्याओं का निराकरण अधिकतम 15 दिनों में होगा। समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके पंजीकरण के बाद मिलने वाली आईडी और पासवर्ड को संभालकर रखना होगा। इसके माध्यम से वह पोर्टल पर ऑनलाइन ही निस्तारण की स्थिति भी जांच सकेंगे।
अगर किसी शिकायत का निस्तारण करने में 15 दिन से अधिक का समय लगता है तो संबंधित विभाग के अधिकारी पर इसकी जवाबदेही तय होगी। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि समाधान पोर्टल चालू होने से बोर्ड परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। अंक पत्र अथवा प्रमाणपत्र में दर्ज त्रुटि के समाधान के लिए उन्हें कॉलेज अथवा बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटना पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें