फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चांदी के करवाें की बिक्री 25 फीसदी बढ़ी

विज्ञापन
बलरामपुर में ज्वैलर्स की दुकान पर गहनों की खरीदारी करती महिलाएं ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। करवा चौथ पर्व करीब आते ही शहर के सर्राफा बाजारों में चांदी की चमक बढ़ गई है। इस बार महिलाएं डिजाइनर और कम वजन वाले चांदी के करवों की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में 50 ग्राम से लेकर 250 ग्राम तक वजन के चांदी के करवे उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 6 हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

शहर निवासी रीना वर्मा ने बताया कि महंगाई जरूर बढ़ी है, पर करवा चौथ पर चांदी का करवा खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार मैंने 100 ग्राम का करवा खरीदा है जो 14 हजार रुपये का मिला है। पिछले साल की तुलना में इस बार करवा महंगा पड़ा है, लेकिन परंपरा से समझौता नहीं किया जा सकता। कविता मिश्रा ने कहा कि डिजाइनर करवों की इतनी वैरायटी है कि चुनना मुश्किल हो गया है, हर डिजाइन आकर्षक है। वहीं पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि भीड़ से बचने के लिए मैंने पहले ही बुकिंग करा ली थी, ताकि मनपसंद डिजाइन मिल सके। सर्राफा व्यापारी चंद्रभान राजीव कुमार ने बताया कि इस बार करवों की मांग में करीब 25 फीसदी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब छोटे वजन के करवों को प्राथमिकता दे रही हैं। वहीं व्यापारी गुड्डू सर्राफ ने बताया कि चांदी के भाव में तेजी के बावजूद खरीदारी में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें