फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ड्यूटी से गायब मिले दो स्वास्थ्य कर्मियों का रोका वेतन

विज्ञापन
बलरामपुर के सीएचसी पचपेड़वा का निरीक्षण करते सीएमओ ।-स्रोत : ​विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को तीन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से गायब मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने दोनों कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सबसे पहले मुख्य चिकित्साधिकारी ने ड्रग वेयर हाउस तुलसीपुर का निरीक्षण में किया। यहां पर दवाओं के स्टॉक व एक्सपायरी दवाओं का ब्योरा लिया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा का निरीक्षण किया। सीएचसी पचपेड़वा के निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन राम लखन और विनोद शुक्ल अनुपस्थित पाए गए।
दोनों का वेतन रोक दिया है। सीएमओ ने आपातकालीन सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, पैथोलॉजी सेवा, सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति व स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद पांडेय व राहुल पटेल ने विभिन्न बिंदुओं पर स्वास्थ्य सुविधाओं का ब्योरा जुटाया। ओपीडी, वार्ड व पैथोलॉजी में उपलब्ध संसाधनों की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें