फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना लाइसेंस संचालित रूही क्लीनिक सील

विज्ञापन
बलरामपुर के गैसड़ी में क्लीनिक सील करवाती टीम ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। सीआरएम टीम के आने से पहले फर्जी क्लीनिक व नर्सिंग होम की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को गैसड़ी बाजार में बिना लाइसेंस अवैध रूप से संचालित रूही क्लीनिक को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य टीम के साथ छापा मारा। अभिलेखों की जांच में पाया गया कि क्लीनिक का पंजीकरण ही नहीं कराया गया है। यहां अवैध रूप से मरीजों का इलाज हो रहा था। क्लीनिक में संचालित मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट भी नहीं मिला। इस पर एसीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल क्लीनिक को सील करा दिया। एसीएमओ ने क्लीनिक संचालक डॉ. जियाउर रहमान को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
यदि तीन दिन में जवाब न मिला तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। टीम में गैसड़ी सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार, पटल सहायक राजेश हंस आदि मौजूद रहे। एसीएमओ ने बताया कि फर्जी नर्सिंग होम व क्लीनिक के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें