फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्र प्रताप बने हेड ब्वाय और प्रियांशी बनी हेड गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। रुद्र प्रताप को हेड ब्वाय एवं प्रियांशी को हेड गर्ल चुना गया। इसके अतिरिक्त अलग-अलग हाउस के कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं नायक प्रथम व द्वितीय का चयन किया गया। चुने गए पदाधिकारियों को अनुशासन एवं दायित्व के प्रति जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

अलंकरण समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि आजाद हाउस का कैप्टन प्रियंका मोदनवाल, वाइस कैप्टन फैज खान को चुना गया। गांधी हाउस में हिमांशी सिंह को कैप्टन, कृष्णा सिंह को वाइस कैप्टन के रूप में चयनित किया गया। वहीं सुभाष हाउस का कैप्टन नुजहत फातिमा, वाइस कैप्टन कुदेशिया खान को चुना गया है। टैगोर हाउस में आरुषि शुक्ला को कैप्टन, फरहत फातिमा को वाइस कैप्टन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें