फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नए सत्र में आरटीई की प्रवेश प्रक्रिया 20 जनवरी से

Sat, 23 Dec 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नए शैक्षिक सत्र 2024-25 में आरटीई के तहत होने वाली प्रवेश प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू होगी। इसके माध्यम से गरीब बच्चों को भी मान्यता प्राप्त कान्वेंट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश पाने का मौका मिल सकेगा। शिक्षा विभाग ने अशासकीय स्कूलों में ऑनलाइन आवेदन के साथ ही प्रवेश की पूरी समयसारिणी जारी की है।
विज्ञापन

इसके तहत पहली चरण की प्रवेश प्रक्रिया के ऑन लाइन आवेदन 20 जनवरी से 18 फरवरी 2024 तक किए जा सकेंगे। बीएसए स्तर से इन आवेदन पत्रों का सत्यापन 19 से 24 फरवरी तक कर उन्हें लॉक किया जाएगा। इसके बाद 26 फरवरी को लाटरी निकाल कर चयनित बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया को छह मार्च तक पूरा कराया जाएगा। इसी तरह दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया एक से तीस मार्च तक जबकि तीसरे और चौथे चरण में आवेदन की तिथि 15 अप्रैल से 8 मई तथा एक जून से 20 जून निर्धारित की गई है। इसके लिए यू-डायस पोर्टल पर जिले के सभी स्कूलों का डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एडी बेसिक शिक्षा राम सागरपति त्रिपाठी ने बताया था कि आरटीई के तहत गरीब बच्चों को प्रवेश की प्रक्रिय तय समय सीमा में पूरी की जाएगी। इसके लिए समय रहते सभी जरूरी व्यवस्था पूरी करने के लिए बीएसए को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें