फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों के लिए आया सड़ा आलू, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। क्वारंटीन किए गए प्रवासी कामगारों को दी जाने वाली राशन किट में घटतौली का मामला अभी थमा भी नहीं था कि कामगारों को देने के लिए आया आलू का पैकेट सड़ा हुआ निकला। आलू सड़े होने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया तथा सड़े आलू वापस करा दिए गए। राशन किट वितरण में लगी संस्थाएं पूरी तरह गोलमाल में जुटी हुई प्रतीत हो रही हैं।
विज्ञापन

विदित हो कि गुरुवार को क्वारंटीन सेंटर जीसस एंड मेरी स्कूल एंड कॉलेज में प्रवासी कामगारों को बांटने के लिए बनी किट में जो आलू रखे गए थे वह सड़े निकले। मामले की सूचना मिलते ही एडीएम ने सदर एसडीएम नागेंद्र नाथ यादव को मौके पर भेजा। एसडीएम ने मौके पर जाकर जांच की तो शिकायत सही पाई गई। एसडीएम ने सड़े आलू के दर्जनों पैकेट अलग करा दिए तथा आपूर्तिकर्ता को पैकेट बदलने का निर्देश दिया।
विदित हो कि कामगारों को राशन किट बांटने का जिम्मा करीब 10 संस्थाओं को दिया गया है। इसमें कुछ संस्थाएं स्थानीय तथा कुछ गोंडा व अन्य जनपदों की हैं। राशन किट में घटिया व कम मात्रा में सामान दिए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसी क्रम में बीते दिन एक संस्था की किट में घटतौली पकड़े जाने पर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई का निर्देश एडीएम ने दिया है। एडीएम एके शुक्ल ने बताया कि घटिया तथा कम मात्रा में आपूर्ति पकड़े जाने पर संबंधित सभी संस्थाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें