फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रोशन नाइट राइडर का क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्जा

Fri, 16 Jun 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के धोबहा पहाड़ी नाले के पास मैदान में विजेता टीम के ​खिलाडि़यों को सम्मानित करते मुख्य
विज्ञापन
बलरामपुर। जरवा क्षेत्र के नेवलगढ़ में धोबहा नाला मैदान पर चल रहे 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। खिताबी मुकाबला जीतकर रोशन नाइट राइडर ने टूर्नामेंट ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। अक्षय कुमार को मैन ऑफ द सीरिज व राजू यादव को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अशोक क्रिकेट क्लब कुशहवा व रोशन नाइट राइडर जुगुनभरिया के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुशहवा की टीम ने 14 ओवर में 134 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुगुनभरिया की टीम ने 13 ओवरों में ही 135 रन बनाकर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने पर अक्षय कुमार को मैन ऑफ द सीरीज तथा राजू यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि लक्ष्मण प्रसाद व विशिष्ट अतिथि डॉ. आमिर खान ने खिलाड़ियों को मेडल व शील्ड प्रदान किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के बजरंग राणा, आशुतोष राणा व विजय राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें