बलरामपुर। जिला सेवा योजन अधिकारी प्रवेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 20 जुलाई को नहर बालागंज उतरौला रोड स्थित कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
मेले में बहुउद्देशीय कंपनियों की तरफ से नियमों व शर्तों के अधीन न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल व 18 से 40 वर्ष के मध्य युवाओं से साक्षात्कार लेकर नौकरी दी जाएगी।
ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां सभी प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, दो फोटो व अन्य दस्तावेज के साथ मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने से पहले 19 जुलाई तक सहमति पत्र देना अनिवार्य होगा। मेले में आने के लिए कोई खर्च नहीं दिया जाएगा।