फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धार्मिक आयोजन के कारण थम गए रोडवेज बसों के पहिए

Sun, 22 Nov 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-4- नगर​ ​स्थित एक दुकान पर साड़ी खरीदतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। गोंडा मार्ग पर महराजगंज के पास आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के चलते रोडवेज बसों के पहिए थम गए हैं। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। वैकल्पिक रास्ता आर्यनगर मार्ग सिंगल रोड होने के कारण चालक इस रास्ते से जाने से कतरा रहे हैं। ऐसे में गोंडा जाने वाले यात्री दिनभर वाहन के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


जिले की सीमा पर महराजगंज के पास एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सड़क किनारे मैदान में कार्यक्रम होने के कारण बलरामपुर-गोंडा मुख्य मार्ग पर रोडवेज बसों का आवागमन बंद करा दिया गया है। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बसों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके चलते डिपो से बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। गैर जनपदों से आने वाली बसें आर्यनगर होते हुए गोंडा-लखनऊ मार्ग पर जा रही हैं।

बलरामपुर डिपो के चालकों का कहना है कि आर्यनगर मार्ग सिंगल रोड है। ऐसे में वाहनों के आवागमन से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके चलते बलरामपुर डिपो से इन दिनों सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बसों का संचालन प्रभावित है।
विज्ञापन


रविवार को रोडवेज स्टेशन पर यात्री परेशान नजर आए। नगर पालिका वार्ड के रामरोहित व पवन कनौजिया ने बताया कि वे करीब एक घंटे से बस के इंतजार में खड़े हैं, लेकिन गोंडा जाने के लिए बस नहीं मिल रही है। अशफाक व सकीना बानो ने बताया कि पूछताछ केंद्र पर शाम पांच बजे के बाद बस जाने की बात कही जा रही है। दोपहर एक बजे डिपो परिसर में तमाम बसें खड़ी दिखाई दीं। बसों का संचालन प्रभावित होने से गोंडा मार्ग पर जाने वाले सैकड़ों यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि बसों को जाने नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में बसों का संचालन प्रभावित है। यात्रियों की परेशानी बढ़ने के साथ ही निगम को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

फोटो-4- नगर स्थित एक दुकान पर साड़ी खरीदतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें