फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बस में लगी आग, बाल बाल बचे मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात (बलरामपुर)। देहात कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर-तुलसीपुर नेशनल हाईवे पर बेलहा डिप के पास मंगलवार को अचानक रोडवेज बस के इंजन में आग लग गई। बस पर सवार सभी मुसाफिरों को बचा लिया गया। आसपास के लोगों, मुसाफिरों और मौके पर पहुंची यूपी 112 व फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर जलती बस को बुझाने मेें सफलता पाई।
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक सरवन कुमार सिंह व परिचालक विनय कुमार ने बताया कि रोडवेज की बस लेकर वह बलरामपुर से बढ़नी जा रहे थे। बस में 35 सवारी मौजूद थी। देहात कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर तुलसीपुर नेशनल हाईवे के बेलहा डिप के पास अचानक बस के इंजन में आग लग गई। बस के मुख्य द्वार और इमरजेंसी गेट खोलकर सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बस में मौजूद मुसाफिर असगर आदि ने बताया कि आग की घटना सुनते ही बस में अफरा तफरी मच गई लेकिन चालक व परिचालक की सूझबूझ से कोई भी व्यक्ति आहत नहीं हुआ। सभी सवारियों, आसपंास के लोगों, यूपी 112 व फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। परिचालक ने बलरामपुर डिपो पर सूचना भेजकर दूसरी रोडवेज बस मंगाया और मुसाफिरों को गंतव्य तक भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें