फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ईंट-मिट्टी डालकर छोड़ी सड़क, बारिश ने खोली मरम्मत की पोल

Mon, 24 Aug 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
गौरा चौराहा से गौरा त्रिकोलिया गांव जाने वाली सड़क पर व्याप्त कीचड़ 
विज्ञापन
गौरा चौराहा। गौरा चौराहा से गौरा त्रिकोलिया गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत बारिश की पहली ही परीक्षा में फेल हो गई। क्षतिग्रस्त सड़क पर ईंट और मिट्टी डालकर मरम्मत का दावा किया गया था, लेकिन बारिश होते ही पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई। हालात यह हैं कि पैदल चलना तो दूर, दोपहिया वाहन निकालना भी जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

लगातार बारिश के बाद मार्ग पर जगह-जगह गहरा कीचड़ और फिसलन फैल गई है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण कमलेश यादव, सनोज शर्मा, छेदी गुप्ता और दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि बरसात में यह सड़क पूरी तरह दलदल बन गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल खड़ंजा या पक्की सड़क का निर्माण कराकर स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें