फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क निर्माण छोड़ फिर पैचिंग का खेल, 78 लाख रुपये खर्च करने की तैयारी

Tue, 25 Aug 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-24-बलरामपुर के उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर मार्ग का निर्माण शुरू ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर मार्ग की बदहाली को लेकर हाईकोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग अब सड़क के स्थायी निर्माण के बजाय फिर से पैचिंग कराने की तैयारी में है। करीब 21 किलोमीटर लंबे मार्ग पर पैचिंग के लिए 78 लाख रुपये खर्च किए जाने की तैयारी है। इससे करीब पांच लाख लोगों को बेहतर आवागमन की उम्मीदों को झटका लग सकता है।
विज्ञापन



मार्ग वर्तमान में करीब तीन मीटर चौड़ा है और जगह-जगह सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों और बिखरी गिट्टियों के कारण राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी सड़क को सात मीटर चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव शासन को भेजा था लेकिन आठ माह बाद भी मंजूरी नहीं मिली है। इसी बीच सड़क की मरम्मत के लिए 78 लाख रुपये के बजट से पैचिंग कराने की तैयारी शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण और स्थायी निर्माण की मांग की जा रही है। ऐसे में बार-बार पैचिंग पर धन खर्च करने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। सड़क की बदहाली को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में जनहित याचिका भी चल रही है। मामले की अगली सुनवाई सात सितंबर को होनी है। अब सभी की निगाहें हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी है। माना जा रहा है कि मामले में लोक निर्माण विभाग की कारगुजारी का खुलासा भी होगा। वैसे प्रमुख सचिव के तलब किए जाने से विभाग में खलबली मची रही। एक्सईन कुमार शैलेंद्र कन्नी काटते रहे और फाइलों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। उन्होंने पूरे मामले में बात करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें