फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रिज्जू फाइटर ने क्रीम हॉस्पिटल को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में ​खिलाड़ी को सम्मानित करते मुख्य अति​​थि व अन्य।-स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
उतरौला। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को हुआ। टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले में रिज्जू फाइटर टीम ने क्रीम हॉस्पिटल को पांच विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मुकाबला मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज के मैदान पर खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर रिज्जू फाइटर ने गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रीम हॉस्पिटल की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और रिज्जू फाइटर के सटीक गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। निर्धारित 10 ओवर में टीम केवल 95 रन ही बना पाई। जवाब में रिज्जू फाइटर ने दमदार शुरुआत की और केवल 8 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से शिवम मिश्रा ने शानदार 26 रन बनाते हुए विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक लवी महमूद ने बताया कि टूर्नामेंट विजेता टीम व उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ सम्मान राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। मैच की कमेंट्री अखलाक अहमद ने की। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। बब्बू मलिक, विशाल सिंह, याहिया मलिक, जुबेर मलिक सहित कई लोग मैदान पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें