फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर निकायों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गईं हैं। ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 31 अक्तूबर को तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 नवंबर को होगा। मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए पात्र अभ्यर्थी एक से 14 नवंबर के बीच निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियां घोषित कर दी गई है। ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होने के बाद लोग एक से सात नवंबर तक दावे व आपत्तियां कर सकते हैं। जिनका निस्तारण आठ से 12 नवंबर के बीच किया जाएगा। फिर पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में शामिल करने की कार्रवाई 14 से 17 नवंबर तक होगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को होगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिन भी कार्यालय खुलेंगे और निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्रवाई पूर्ण कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें