फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: थाने की जमीन मजार के नाम करने पर सेवानिवृत्त लेखपाल गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
मो. सईद
विज्ञापन
बलरामपुर। सादुल्लाहनगर थाने की जमीन खतौनी में मजार के नाम दर्ज करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तत्कालीन लेखपाल मो. सईद को गिरफ्तार कर लिया। एसपी केशव कुमार ने बताया कि मामले में एक अप्रैल को केस दर्ज हुआ था, जिसमें सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी समेत उनके परिजन व मजार से जुड़ी समिति के सदस्यों को नामजद किया गया था। जांच में तत्कालीन लेखपाल (अब सेवानिवृत्त) की भूमिका उजागर हुई थी। विधायक के भाई की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन

सादुल्लाहनगर थाना परिसर की 18 डिस्मिल जमीन 27 जून 2013 को तत्कालीन सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने अपने भाई मारूफ अनवर हाशमी को फर्जी मुतवल्ली बनाकर मजार शरीफ बाबा शहीदे मिल्लत अब्दुल कुद्दूस शाह रहमतउल्ला अलैह के नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज करा दी थी। मामला उजागर होने पर स्थानीय लेखपाल संतोष कुमार ने एक अप्रैल 2024 को मुकदमा दर्ज कराया। जांच में सामने आया कि मारूफ अनवर हाशमी के प्रार्थनापत्र पर तत्कालीन हलका लेखपाल मो. सईद ने खतौनी में हेराफेरी कर तत्कालीन विधायक को लाभ पहुंचाने के लिए थाने की जमीन मजार के नाम दर्ज कर दी थी। सोमवार को थाना गैड़ास बुजुर्ग के इटईरामपुर सुब्बनजोत गांव निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल मो. सईद को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक वीएन सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त लेखपाल को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें