बलरामपुर। जिला बार संघ व कलेक्ट्रेट बार संघ के विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन द्वारा दिखाई जा रही उदासीनता के खिलाफ सोमवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। बार संघ पदाधिकारियों ने मांगों पर सार्थक निर्णय न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के महामंत्री संजय व युवा बार संघ अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ल ने बताया कि दीवानी न्यायालय परिसर के बरामदे में वादकारियों व अधिवक्ताओं को लू व धूप से बचाने के लिए पर्दा लगाने की मांग की गई थी। इस पर प्रशासन कोई कदम नहीं उठाया है। अधिवक्ताओं के लिए चैंबर, वाहन पार्किंग, लाइब्रेरी, मीटिंग हाल व कार्यालय की मांग की गई है। बार संघ ने सोमवार को सांकेतिक कार्य बहिष्कार करके अपना विरोध जताया। मांगे न माने जाने पर बार संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। संवाद