फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड लेखपाल पर पेड़ काटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महादेव गोसाई गांव के ग्रामीणों ने रिटायर्ड लेखपाल पर सरकारी जमीन में लगे पेड़ काटने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर रेंजर ने रिटायर्ड लेखपाल पर विधिक कार्रवाई की है। उधर रिटायर्ड लेखपाल ने आरोप बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के महादेव गोसाई निवासी राम दुलारे, जितेंद्र मिश्र, लेखपाल यादव, बृजलाल, सूर्यलाल, बाबूराम, बाबूलाल, दीनानाथ, राम दयाल व चंद्र प्रकाश आदि ने डीएफओ को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि रिटायर्ड लेखपाल सुरेंद्र मिश्र ने ग्राम पंचायत की जमीन से शीशम के छह पेड़ अवैध रूप से कटवा लिया है।
बीते 31 जनवरी को सुरेंद्र मिश्र लेखपाल पद से सेवानिवृत्त हो चुके है। ग्रामीणों ने डीएफओ से मामले की जांच कराकर दोषी रिटायर्ड लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। रेंजर बरहवा राकेश सिंह ने बताया कि रिटायर्ड लेखपाल के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। रिटायर्ड लेखपाल सुरेंद्र मिश्र का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें