फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीता को बचाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बालापुर स्थित बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज में मंगलवार को चीता अभयारण्य दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। वन्यजीव संरक्षण विषय पर आयोजित गोष्ठी में चीता की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें संरक्षित करने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ कर प्रभारी उप प्रभागीय वनाधिकारी अमरजीत प्रसाद ने कहा कि सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग को रॉयल बंगाल टाइगर का प्राकृतिवास माना गया है। वनों की अवैध कटान से सोहेलवा से चीते धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे हैं जो चिंता का विषय हैं। विद्यालय प्रबंधक विवेक गोयल ने चीता की प्रजातियों तथा उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पशु-पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
उस्मान, विवेक, वंदना, अर्चना, पल्लवी, छोटी, रेनू, विनीता, लालू, अवधेश आदि बच्चों को फोटो व बैनर के माध्यम से चीता की अलग-अलग प्रजातियों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने वनों को समृद्ध बनाए रखने के लिए चीता समेत अन्य पशु-पक्षियों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इव अवसर पर वन दरोगा तरंग तिवारी, शशिकांत शुक्ल, अमित सारस्वत, चंद्रशेखर पांडेय, रामधर, जितेंद्र, अंशुमान सहित तमाम शिक्षक व वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें