फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

Thu, 23 May 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के बुद्धा पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के पास पंचशील पाठ करते लोग।-स्रोत: सुरेंद्र
विज्ञापन
बलरामपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को महात्मा बुद्ध की 2568वीं जयंती जिले भर में मनाई गई। जगह-जगह हुए कार्यक्रम में उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला सिविल लाइन स्थित गौतम बुद्धा पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने दीपदान किया। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि गौतम बुद्ध मानवता के प्रतीक थे। उन्होंने करुणा, मैत्री, समता एवं स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया।

कहा गया कि भगवान बुद्ध ने शांति, सत्य, अहिंसा, कर्म, करुणा, दया, समानता व मोक्ष प्राप्ति के लिए साधना का मार्ग दिखाया। राजेंद्र चौधरी, गीता गौतम, जगदंबा प्रसाद, कुलदीप, अन्वेषा सिंह, अलखराम गौतम, आदित्य जीवितेश सिंह व सोनू मिश्र ने भी महात्मा बुद्ध के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें