फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एक ही पटल पर जमे वरिष्ठ सहायक की रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नलकूप खंड में 17 वर्ष से एक ही पटल पर तैनात वरिष्ठ सहायक अजीत मिश्र की जांच शुरू हो गई है। आयुक्त देवीपाटन मंडल शशिभूषण लाल सुशील ने प्रकरण का संज्ञान लिया है। इसकी खबर माई सिटी के पेज तीन पर एक ही पटल पर 17 वर्षों से वरिष्ठ सहायक की तैनाती शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन

आयुक्त ने नलकूप मंडल के अधीक्षक अभियंता सुरेश मोहन से पटल सहायक के बारे में रिपोर्ट मांगी है। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि जिले के अधिशासी अभियंता से पटल सहायक अजीत मिश्र के बारे में जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग के नियमों के तहत कर्मचारियों की तैनाती देने का निर्देश पहले भी दिया जा चुका है। वहीं अन्य कर्मियों की तरह ही वरिष्ठ सहायक के कक्ष में भी सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त के कड़ा रुख अपनाने के बाद विभाग में खलबली मची है। तैनाती के रिपोर्ट मिलने के बाद वरिष्ठ सहायक के कार्यों और संपत्तियों की जांच कराने की भी तैयारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें