फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 22 उपकेंद्रों में 31 अक्तूबर तक चलेगा मरम्मत कार्य

Fri, 29 Sep 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिजली संकट से छुटकारा दिलवाने के लिए विद्युत विभाग एक से 31 अक्टूबर तक अनुरक्षण माह मनाएगा। इस दौरान जिले के 22 उप केंद्रों पर विशेष मरम्मत कार्य संचालित कर खराब ट्रांसफार्मर, इंसुलेटर व जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त बनाने का कार्य होगा। ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की सप्लाई सुनिश्चित हो सके। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर बालकृष्ण ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनुरक्षण माह में विभागीय कर्मी विशेष तौर पर मरम्मत कार्य करेंगे। इस दौरान उप केंद्रों में लगी मशीनों व क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के साथ ही पोल पर लगे पंचर इंसुलेटर व जर्जर तार को बदले जाने से लोगों को ट्रिपिंग की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। विभागीय स्तर पर इस कार्य के लिए संबंधित अभियंताओं की अगुवाई में अलग अलग तकनीकी टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें