फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से शनिवार को रानी लक्ष्मीबाई की 194वीं जयंती मनाई गई। गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिविर लगाकर छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए गए। गोष्ठी आयोजित कर लक्ष्मीबाई के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता व पूर्व केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य शांभवी तोमर, मंत्री नंदिनी शुक्ला व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा ने की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि भारत में नारी को पूजनीय माना गया है। हम सभी देवियों की पूजा करते हैं। जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का निवास होता है।
गोष्ठी में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोहा लेने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को याद किया गया। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह, कुशाग्र सिंह, सुरेश आर्य, जटाशंकर, गौरव द्विवेदी, छवि, ऋतु, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें