फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सहजना गांव में जेसीबी से ढहाया धार्मिक स्थल

विज्ञापन
बलरामपुर के सहजना गांव में जेसीबी से ढहाया जा रहा धार्मिक स्थल।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध धार्मिक स्थलों को हटाने का अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सीमावर्ती सहजना गांव में एक अवैध स्थल बनाया गया था, जिसे हटाया गया है। बुधवार को इसी गांव में एक धार्मिक स्थल को जेसीबी हटाने गई थी। उस समय धार्मिक स्थल की देखरेख करने वाले ने खुद ही हटा दिया था।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर पांच वर्ष से झाड़ फूंक का काम होता था। वन विभाग और लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्र में छानबीन की। राजस्व अभिलेख में धार्मिक स्थल का निर्माण सरकारी भूमि पर होने की पुष्टि हुई। राजस्व कर्मियों ने स्थल को हटाने का नोटिस दिया था। बृहस्पतिवार को जेसीबी के साथ फिर राजस्व टीम पहुंची और निर्माण को ढहा दिया। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि लोग खुद ही अवैध निर्माण हटा लें। कहा कि शासन के निर्देश पर सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें