फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कोरोना से बचाव को लेकर पूर्वाभ्यास आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना से निपटने के लिए अब तक की गई तैयारियों का पूर्वाभ्यास मंगलवार को होगा। जिला संयुक्त अस्पताल के अतिरिक्त तुलसीपुर, श्रीदत्तगंज व उतरौला सीएचसी में होने वाले पूर्वाभ्यास को लेकर अधिकारियों की टीमें बनाई गई हैं। इनकी निगरानी में बचाव संबंधी प्रयासों का रिहर्सल किया जाएगा। इसके साथ ही सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के 9 विकास खंडों में कुल 801 ग्राम पंचायते हैं। इसके अतिरिक्त पांच नगरीय क्षेत्र है। कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने अन्य विभागों के सहयोग से प्लानिंग शुरू कर दी है। 801 ग्राम पंचायतों का हेल्थ प्लान तैयार किया जा रहा है। गांव की आबादी, गांव में उपलब्ध सुविधाएं, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पूरा विवरण एकत्र करने के साथ ही ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पोषण समिति का पूरा विवरण सीएचसी स्तर पर जुटाया जा रहा है।
अस्पतालों में हेल्प डेस्क की स्थापना के साथ ही जांच की सुविधा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अस्पतालों की सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने को कहा गया है। वहीं, आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल को लेकर जिला प्रशासन ने ऑडियो जारी कर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

हेल्थ प्लान की खासियत यह रहेगी कि गांवों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को थर्मल स्कैनर व किट सहित अन्य सामान दिए जाएंगे। वर्तमान में 800 गांवों में थर्मल स्कैनर का दावा सीएमओ डॉ. सुशील कुमार कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त पंचायत राज विभाग से पिछले कोरोना संक्रमण में खरीदे गए उपकरणों की भी पड़ताल की जा रही है। कोरोना किट तैयार की जा रही है। अगर गांव में कोरोना का कोई केस मिलता है तो तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि कोविड के नए वैरिएंट को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शारीरिक दूरी बनाने तथा मास्क का प्रयोग करने के प्रति लोगों को सतर्क व सजग बनाया जा रहा है। इसके लिए आम जन को जागरूक किया जा रहा है। जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। रही बात, वैक्सीन की तो वर्तमान में 1500 डोज है। डिमांड भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें