फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रसूता की मौत के मामले में रोशन हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त

Mon, 06 Nov 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत के मामले में रोशन हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि सादुल्लाहनगर बाजार के रोशन हॉस्पिटल जच्चा-बच्चा केंद्र में यूनानी डॉक्टर की लापरवाही से बीते बुधवार को एक प्रसूता की मौत हो गई थी। परिजन ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया था। एसीएमओ डॉ. जयप्रकाश के नेतृत्व में छह सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी। रविवार को मिली रिपोर्ट में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। इसके आधार पर हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। साथ ही संचालक व चिकित्सक के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें