बलरामपुर। महात्मा गांधी की जयंती पर जिला खेल विभाग दाे अक्तूबर को पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। यह प्रतियोगिता सुबह सात बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में सीनियर बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। क्रीड़ाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को खेल के कपड़े पहनकर आना होगा। प्रतियोगिता निशुल्क होगी। खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।