फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12424 क्वारंटीन सेंटरों की सेल्फी लेकर बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में विदेश व बाहर से आए 19013 क्वारंटीन लोगों की तुलना में पुलिस की टीम ने 12424 क्वारंटीन सेंटरों की सेल्फी लेकर व्हाटसएप ग्रुप पर भेजकर रिकॉर्ड बनाया है। जिले की 13 थानों की 75 पुलिस टीमें होम क्वारंटीन कर नियमित निगरानी कर रही हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने न पाए इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रयास किया जा रहा है। 14 दिनों तक होम क्वारंटीन के बाद ही लोगों को एकांतवाश में रहने का सुझाव दिया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने बुधवार को बताया कि डीएम कृष्णा करुणेश के सुझाव पर जिले में विदेश व बाहर से आए 19013 क्वारंटीन लोगों की स्वास्थ्य, आईसीडीएस, पंचायती राज व अन्य विभागों के साथ साथ पुलिस की टीमें भी कड़ी निगरानी में जुटी हुई है। जिले के सभी 13 थानों के दो दो आरक्षियों की गठित 75 टीमें अपने अपने बाइकों से नियमित रुप से होम क्वारंटीन किए गए लोगों के एकांतवाश में रहने की रिपोर्ट थानों पर बने कंट्रोल रुम के व्हाटसएप नंबर पर अपलोड करा रही है।
31 मार्च से यह प्रक्रिया शुरू की गई है तब से लेकर अब तक कुल 12424 लोगों की सेल्फी रिपोर्ट पुलिस टीम की तरफ से भेजी जा चुकी है। बुधवार को भी 4045 होम क्वारंटीन लोगों की टीमों की तरफ से पुन: निगरानी की गई है।
विज्ञापन

31 मार्च को 1997, एक अप्रैल को 2212, दो अप्रैल को 1944, तीन अप्रैल को 1647 व 442 की पुन: निगरानी, चार अप्रैल को 1453 नए व 673 लोगों की पुन: निगरानी, पांच अप्रैल को 1315 नए व 878 की पुन: निगरानी, छह अप्रैल को 964 नए व 962 की पुन: निगरानी और सात अप्रैल को 892 नए व 1090 की पुन: निगरानी की गई है। इस प्रयास से कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
जिले में अभी तक कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं मिला है। सोशल डिस्टेंसिंग की तैयारी के चलते ही कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को काबू करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें