फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मान्यता 10वीं की, पढ़ा रहे इंटर तक, जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के विद्यालयों की हकीकत एक बार फिर निरीक्षण में उजागर हो गई। जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान तीन विद्यालयों में बिना मान्यता के 12वीं तक कक्षाएं संचालित मिलीं। वहीं शिक्षकों की लापरवाही भी सामने आई।
विज्ञापन

टीम को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय देवरिया मुबारकपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वीरसिंहपुर, राजकीय इंटर कॉलेज गैसड़ी में शिक्षक नहीं मिले, वहीं विद्यार्थी कक्ष में बैठे मिले। कई विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका तक अधूरी मिली। छात्राओं ने बताया कि पढ़ाई के लिए नियमित शिक्षक नहीं आते, जिससे परीक्षाओं की तैयारी अधूरी रह जाती है।
निजी शिक्षण संस्थाओं में बिना मान्यता लिए ही 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही थीं। ननका देवी कछवाई इंटर कॉलेज रेहरा बाजार उतरौला, रामबल इंटर कॉलेज नया नगर, सावित्री मेमोरियल विद्यालय में इस बात की जानकारी हुई। डीआईओएस ने बताया कि मान्यता 10वीं तक ही है और 12वीं तक की पढ़ाई कराई जा रही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने संबंधित प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता शिक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेताया कि जल्द ही पुनः निरीक्षण कर शिक्षकों और प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें