फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बागी नेताओं पर कसा शिकंजा, तीन निष्कासित

Sun, 30 Apr 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव में टिकट न मिलने पर बगावत करने वाले नेताओं पर भारतीय जनता पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। तीन नेताओं को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने जिला सह संयोजक व्यावसायिक प्रकोष्ठ बनारसी लाल मोदनवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य मुन्नू तिवारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रिंस वर्मा को छह वर्ष के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। इन पर आरोप है कि निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के विरोध में स्वयं या पत्नी व पुत्रवधू को चुनाव लड़ा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें