बलरामपुर। कायाकल्प योजना वाह्य मूल्यांकन के तहत एक्सटर्नल एसेसर (बाहरी मूल्यांकनकर्ता) ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया बाजार का निरीक्षण किया। पीएचसी में 22 बिंदुओं पर स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखी। मूल्यांकनकर्ता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर मिली।
संयुक्त जिला अस्पताल की क्वालिटी प्रबंधक व कायाकल्प योजना की एक्सटर्नल एसेसर डॉ. रूचि पांडेय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया बाजार का निरीक्षण किया। मूल्यांकनकर्ता ने पीएचसी में संक्रमण के फैलाव, पानी की गुणवत्ता, बायोमेडिकल वेस्ट, हैंड वासिंग, अभिलेखों के रखरखाव, ओपीडी व ओटी सहित 22 बिदुओं पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मूल्यांकनकर्ता ने स्वास्थ्य केंद्र पर अग्निशमन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान चिकित्साधिकारी डाॅ. मनीष श्रीवास्तव, डाॅ. मंजू, फार्मासिस्ट राम बहादुर व सर्वेश सहित अन्य मौजूद रहे।