फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धू-धूकर जला दशानन, श्रीराम के लगे जयकारे

Fri, 03 Oct 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर में निकाली गई मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। विजयदशमी पर बृहस्पतिवार शाम को मालवीय नगर के रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व रावण की सेनाएं आमने-सामने आ गईं। राम और रावण के बाणों की बारिश होने लगी। राम एक के बाद एक रावण के 10 सिर काटते हैं, लेकिन कुछ ही देर में वह फिर से निकल आते हैं।
विज्ञापन

रावण हुंकार भरता हुआ श्रीराम के प्रयासों पर हंसता है। राम को परेशान देख विभीषण उनके समीप आते हैं। कहते हैं प्रभु रावण की नाभि में अमृत है। इतना सुनना था कि भगवान राम अग्नि बाण से रावण की नाभि पर निशाना लगाया। बाण लगते ही रावण का अंत हो गया। इसके साथ ही दशानन का 45 फीट का पुतला धू-धूकर जलता हुआ धरती पर गिर पड़ा। पूरे रामलीला मैदान में श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे।
पंतनगर स्थित रामलीला मैदान व खैरा भवानी मंदिर में भी दशहरे में भी राम व रावण युद्ध का मंचन किया गया। खरगूपुर नगर पंचायत में बस स्टॉप पर रावण के 30 फीट के पुतले का दहन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष सूरज देवराज, भाजपा जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव रस्तोगी, सूरज शुक्ल, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शोभायात्रा से हुआ आगाज
करनैलगंज। विजयदशमी पर गुड़ाही बाजार स्थित रामलीला भवन से निकाली गई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर रामलीला मैदान पहुंची। इसमें श्रीराम की शाही सवारी, इस्कॉन मंदिर की संकीर्तन टोली, मद्रास का बैंड, नासिक का ढोल-ताशा, उज्जैन का महाकाल डमरू ग्रुप और आगरा का सुधीप्त बैंड मुख्य आकर्षण रहा। रामलीला मैदान को अयोध्या की तर्ज पर सजाया गया था। शाम को श्रीराम व रावण की सेनाओं में युद्ध का मंचन हुआ। विमान पर सवार श्रीराम ने जब अग्निबाण से रावण का वध किया तो दर्शक भावविभोर होकर जयकारे लगाने लगे। आतिशबाजी से पूरा आसमान रोशन हो गया। इस अवसर पर जगद्गुरु वल्लभाचार्य जी महाराज के दर्शन को भक्त लालायित रहे। कार्यक्रम का संचालन पं. रामचरित्र महाराज और भगवान शाह ने किया। कार्यक्रम में करनैलगंज विधायक अजय सिंह, कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, एसडीएम नेहा मिश्रा, राजीव रस्तोगी, राहुल सिंह, तिरपन सिंह, कमेटी अध्यक्ष मोहित पांडेय, कामता नाथ वर्मा, कन्हैया लाल वर्मा, सोनू पुरवार, अनोखेलाल मोदनवाल, आशीष गिरि, अरुण वैश्य, शिवनंदन वैश्य, विश्वनाथ शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें