फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: टेंगनहिया गांव की तरफ मुड़ी राप्ती नदी, कटान की जद में मस्जिद

Sun, 07 Sep 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के टेंगनहिया गांव के पास कटान करती राप्ती नदी ।
विज्ञापन
बलरामपुर। खतरे के निशान से दो मीटर नीचे होने के बाद भी राप्ती नदी कटान कर रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि नदी की धारा दूसरी तरफ मुड़ गई है। कोड़री घाट की तरफ बह रही नदी का रुख अचानक शुक्रवार से सदर तहसील के टेंगनहिया गांव की ओर हो गया। शनिवार को लोगों की नजर नदी पर पड़ी तो देखा कि नदी की कटान मस्जिद के पास शुरू हो गई है। इससे मस्जिद कटान की जद में आ गया है। इसके साथ ही गांव भी नदी के निशाने पर है। जिससे गांव की 300 आबादी सहमी हुुई है।
विज्ञापन

गांव के पास राप्ती नदी में कटान तेज होने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मस्जिद के पास कटानरोधी कार्य कराए जाने की मांग की है। ग्रामीण रामचंद्र यादव, गोपीनाथ यादव, पारस यादव, सरताज, अकरम, अशफाक, नूरहुदा, नजीर व लुब्बा सहित अन्य ने बताया कि करीब तीन दिनों से गांव के पास राप्ती नदी तेजी से कटान कर रही है। शनिवार को नदी की धारा का गांव की तरफ मुड़ने का एहसास हुआ।
पहले नदी की धारा दूसरी तरफ थी। जलस्तर घटने के बाद नदी की धारा में परिवर्तन हुआ है। बाढ़ खंड के अधिकारियों को राप्ती नदी की कटान की स्थिति से अवगत कराया गया है। यदि जल्द ही कटानरोधी कार्य नहीं कराया जाएगा तो मस्जिद राप्ती नदी में समाहित हो जाएगा। मस्जिद कटने के बाद लोगों के घरों पर भी कटान का खतरा बढ़ जाएगा। इन लोगों ने बाढ़ खंड के अधिकारियों से गांव के पास कटानरोधी कार्य कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


भेजी जा रही विभाग की टीम
टेंगनहिया गांव के लोगों ने मस्जिद के पास राप्ती नदी की कटान के बारे में जानकारी दी है। गांव के पास कटानरोधी कार्य कराने के लिए बाढ़ खंड विभाग की टीम भेजी जा रही है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-भरतराम, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें