फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चेतावनी बिंदु के पार पहुंची राप्ती, कटान ने बढ़ाई समस्या

Sat, 10 Aug 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण बढ़ा नदी का जलस्तर, एसडीएम ने कटान स्थल का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर शनिवार की शाम को पांच बजे चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। वहीं, ग्राम ढोढ़री तथा जमाल जोत में कटान ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार को एसडीएम सदर ने कटान स्थल का भ्रमण किया।
दो दिनों से हो रही बारिश के कारण राप्ती नदी ने एक बार फिर आंखें तरेरना शुरू कर दिया है। राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 103.630 मीटर के सापेक्ष 103.680 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। राप्ती के जलस्तर को देखते हुए सतर्कता बरतने को कहा गया है। वहीं, सदर तहसील के ग्राम पंचायत ढोढ़री एवं जमाली जोत के पास राप्ती नदी पिछले एक सप्ताह से तेजी से कटान कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा के लिए पिछले वर्ष बनाया गया तटबंध भी कटान की जद में आ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से इसको लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर संजीव कुमार ने शनिवार की शाम को मौके पर पहुंचकर कटान का जायजा लिया। बाढ़ खंड के अधिकारियों से बात की। साथ ही कटान रोधी कार्य में तेजी लाने को कहा है। वहीं, प्रशासन ने सदर, तुलसीपुर व उतरौला तहसील को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें